शैलेंद्र द्विवेदी जिला संवाददाता कौशांबी संदेश।
जनपद के परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए
जिलाधिकारी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रधानाध्यापक को शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। डिजिटल क्लास क्रियाशील पाई गई। प्रधानाध्यापक से कुल छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के निपुणता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर गणित के सवाल हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया की बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील प्रदान किया जाय तथा छात्र-छात्राओं की और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जाय।

