
महिला पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में बताते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिलाओं की सुरक्षा,व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिस टीम द्वारा शक्ति दीदी, मिशन शक्ति के तहत प्रतिदिन महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिला पुलिस टीम द्वारा गांव-कस्बों में जाकर स्कूल के समय भ्रमणशील रहकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस एवं गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार मंगलवार को भी महिला थाना समेत, थाना मंझनपुर थाना करारी आदि थानों की महिला पुलिस टीम ने शक्ति दीदी, मिशन शक्ति के तहत क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया। उनके अधिकारों के संबंध में तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान सभी को पंपलेट देकर सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आदि नंबरों की जानकारी दी गई।
