
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। थाना मोहब्बतपुर पइन्सा, चरवा, संदीपन घाट पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थान से संदिग्ध दशा में खड़े तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी लेते हुए अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पइन्सा पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद इदरीश पुत्र मो0 हामिद निवासी जवई पडरी को एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस के साथ पुलिया जगन्नाथपुर के पास से गिरफ्तार किया। चरवा पुलिस ने अभियुक्त सोनू दिवाकर पुत्र स्व० लालमन निवासी चिल्ला सहबाजी को एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस के साथ पहलवान बाबा चिल्ला सहबाजी के पास से गिरफ्तार किया। संदीपन घाट पुलिस ने अभियुक्त मो0 सहबान पुत्र रज्जावली निवासी बड़ेगांव को एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस के साथ जीटी रोड बलिहावां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।
