कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
चायल तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को महाराजा सुहेल देव पासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पासी के घर पर महाराजा सुहेलदेव पासी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ताओ ने एक बैठक की । बैठक में सर्वप्रथम महाराजा सुहेलदेव पासी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया इसके बाद जिले भर में पासी समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा किया गया और पासी समाज के भीतर फैली कुरीतियों को कैसे दूर किया जाए इस विषय पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई है।
महाराजा सुहेल देव पासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पासी कौशांबी जनपद में तेज तर्रार छवि के रूप में पहचान बनाए हुए हैं उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि महाराजा सुहेल देव पासी संगठन गैर राजनीतिक संगठन है जो पासी समाज के साथ – साथ अनुसूचित जाति में आने वाले हर वर्ग के गरीब, वंचित एवं शोषितों के हक की लड़ाई किसी भी स्तर पर लड़ने के लिए हर समय तैयार है। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव पासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पासी, राम आसरे पासी, मोनू पासी, रामू पासी ग्राम प्रधान बंधवा, अमर सिंह पासी, केशव लाल पासी, मोती लाल सरोज एवं रामदीन सरोज आदि लोग मौजूद रहे हैं।
