जिले में नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओ में बिना नक्श परिमिशन के हो रहा निर्माण कार्य

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

जिले में नगर पंचायतो एवं नगर पालिकाओ में मकान व गेस्ट हाउस बनाना हो तो नक्शा पास कराने की झंझट मोल नहीं लेना है। यहां का नगर पंचायत प्रशासन इतना उत्दर है कि आप व्यवसायिक या फिर रिहायशी मकान बिना नक्शा की भी बना सकते है। करारी, पश्चिम शरीरा, मंझनपुर, भरवारी,चरवा समेत जिले के कई नगर पंचायतों में बिना नक्शा पास कराए इमारत बनाने का खेल चल रहा है। कस्बो में इन दिनों ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बनाने की होड़ मची है। नगर पंचायत कस्बे में मॉल, होटल और मैरिज हाल तथा बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण कार्य बिना परमिशन तेजी से किया जा रहा है, लेकिन शायद ही किसी ने इसका नक्शा नगर पंचायत से पास कराया है। जिसने पास कराया है, वे नक्शा के अनुरूप अपने प्रतिष्ठान के निर्माण करने की बजाय अपनी सुविधा के अनुरूप निर्माण करा रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें