
कौशाम्बी सन्देश संवाददाता
प्रयागराज । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी भवन में 30 जनवरी को शुरू हुए गांधी सप्ताह का समापन मंगलवार को होगा। समारोह के समापन पर राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी का योगदान विषयक प्रदर्शनी लगाई गई है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बापू से जुडे दस्तावेज, पत्र-पत्रिकाओं के लेख आदि प्रदर्शित किए गए हैं। इससे पहले महात्मा गांधी के नाम चिट्ठी, पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, किताब पर बात एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता हो चुकी है।
