कौशाम्बी सन्देश संवाददाता
प्रयागराज। अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य से विरत रहने एवं सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का मंगलवार को आंदोलन किया। यह निर्णय आयोजित जिला अधिवक्ता संघ की आमसभा में लिया गया। सभा की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद मिश्र तथा संचालन मंत्री दिनेश चंद्र पांडेय ने किया। सभा में बताया गया कि अनिल कुमार शुक्ला के विरुद्ध एयरपोर्ट थाने, शुभम त्रिपाठी के विरुद्ध शिवकुटी थाने पर इसी तरह परवेज अहमद के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। भारी संख्या में जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन से मांग की है कि इन मुकदमों को तत्काल समाप्त किया जाए और झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
