कौशाम्बी संदेश रोहित मिश्रा
कौशाम्बी। मान्यवर कांशी राम महाविद्यालय फैजुल्लापुर कनैली जनपद कौशाम्बी में स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय डी.एल.एड. छात्राध्यापक /छात्राअध्यापिकाओ का स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का प्रशिक्षण शिविर आज दिनांक 31 जनवरी 2024 से प्रारम्भ हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक श्री आनन्द मोहन सिंह व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ0 मो0 उमर जी रहे ,जिला संगठन कमिश्नर जनपद कौशाम्बी श्री श्याम बाबू यादव ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री आनन्द मोहन सिंह जी ने कहा स्काउट गाइड एक ऐसी शिक्षा है, जो बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास कराता है, महाविद्यालय के प्रबंधक श्री आनन्द मोहन सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यकुशलता एवं व्यक्तित्व का विकास होता है एक साथ मिलकर कार्य करने की भावना जागृत होती है डीएलएड प्रभारी श्री अनिल जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं में परिस्थिति के अनुसार कार्य करने की कला विकसित करेगा तथा समाज सेवा एवं सामूहिकता की भावना पैदा करेगा जिला मुख्यालय से आए प्रशिक्षक शिविर संचालक जिला संगठन कमिश्नर श्री श्याम बाबू यादव एवं ट्रेनिंग काउंसलर सुश्री प्रीति जी ने प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार आदि की जानकारी दी इस अवसर पर श्री अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह, अनिल कुमार, वीरेंद्र सर, हरिओम सर, गुलशन आदि उपस्थित रहे ।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
