
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में शांति, एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बुधवार को अपराध नियंत्रण एवं शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने व जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत कस्बा पश्चिम शरीरा में मुख्य मार्ग चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों,और वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान अषाढ़ा चौकी इंचार्ज मनीष पाल भी मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
