कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी इलाके
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा धाम गांव निवासी प्रशांत कुमार पुत्र मोहनलाल रविवार के दिन समय लगभग 3:00 बजे बारात से घर लौट रहा था तभी सोनकर धर्मशाला के पास संजीत पुत्र शिवसागर मनजीत पुत्र शिव सागर प्रियांशु पुत्र ठाकुर प्रसाद और ठाकुर प्रसाद पुत्र गौरी शंकर सभी एक राय होकर सरिया लाठी डंडा देसी कट्टा और राइफल से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित का नाक टूट गया और सर पर गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया दबंगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी पीड़ित आरोपियों के विरुद्ध कड़ा धाम पुलिस को लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
