कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
सैनी थाना क्षेत्र के विकासखंड कड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांडा में रामसूरत पुत्र भोला की तैनाती सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है नियमित सफाई का कार्य करता है रोजाना की भांति प्राथमिक विद्यालय टांडा में 26/1/2024 को सफाई कर रहा था तभी गांव दबंग उदय भान पुत्र छेदी लाल विद्यालय में जाकर कहा कि भंगी साले केवल विद्यालय में सफाई करेगा पहले चल मेरे घर के शौचालय की सफाई कर बाद में विद्यालय की सफाई करना। सफाई कर्मी ने कहा कि आज 26 जनवरी है मैं पहले विद्यालय की सफाई करूंगा इतना सुनकर बाहुबली बली एवं दबंग अपनी गुंडई करते हुए सफाई कर्मी को गाली गलौज करने लगा सफाई कर्मी गाली गलौज का विरोध किया तो दबंग और गुंडा सफाई कर्मी को लात घूसा से मारपीट करने लगा। सफाई कर्मी ने दबंग के विरुद्ध सैनी पुलिस को लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
