पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर दी सलामी

राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण्ण रखने हेतु उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

कौशाम्बी। जनपद में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कैंप कार्यालय पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय पर व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा तथा समस्त कार्यालय/थाना/चौकी/फायर स्टेशन पर संबंधित प्रभारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें