कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना पश्चिम शरीरा के अषाढ़ा चौकी प्रभारी मनीष पाल द्वारा पुलिस स्टाफ एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी, उपस्थित सभी लोगों ने गाया राष्ट्रगान। इसके बाद राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण्ण रखने हेतु उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मनीष पाल ने मौजूद स्टाफ व बच्चों और ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रभारी की धर्मपत्नी भी मौजूद रही।
