देश राम का है, परिवेश राम का है, जन्मभूमि पर मंदिर बने, आदेश राम का है–धर्म राज मौर्य

श्रीराम चरण पादुका यात्रा का जमुना घाट पर हुआ स्वागत

अचल धाम चित्रकूट से राम की नगरी अयोध्या धाम को जा रही चरण पादुका यात्रा में मंगलवार को जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य के अगुवाई में श्री राम चरणपादुका यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन एवं राजापुर में संकट मोचन हनुमान का दर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित तमाम लोगों ने किया।
श्री राम चरण पादुका यात्रा जैसे ही यमुना नदी पार करके महेवाघाट पहुंची भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने श्री राम पादुका यात्रा की विधि विधान से आरती पूजन करते हुए भव्य स्वागत किया सत्य नारायण मौर्य बाबा ने प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ा बड़ा ही अद्भुत वृतांत सुनाया, जिसमें प्रभु के वनवास के समय भैया भरत द्वारा उनकी चरण पादुकाओं को शीश पर रखकर शासन करने और श्री राम के अयोध्या वापस आने पर उन्हें पुनः लौटाने की बात है।
ये भूमि, नगर, राज्य और देश प्रभु श्री राम का है और उनके आगमन से हर मन प्रसन्नचित्त है। आज ये श्री राम चरण पादुका यात्रा इसी भावना को संजोए हुए अयोध्या जी को जा रही है। जिले में आज बड़ी हर्ष उल्लास के साथ श्री राम चरण पादुका यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
विधानसभा सिराथू विकासखंड कड़ा ग्राम पंचायत भैरवां में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित क्षेत्र वासियों को सरकार की योजनाओं को मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विस्तृत जानकारी दी।

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें