
सराय अकिल (कौशांबी) सराय अकिल क्षेत्र घोसिया करन चौराहे पर स्ट्रीट लाइट शोपीस पर लगे हुए हैं जो रात के अंधेरे में चौराहे पर बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है तथा करन चौराहे से कौशांबी प्रयागराज महिला घाट आने-जाने वाले रास्तों में अंधेरा रहता है इसी चौराहे से सैकड़ो ट्रक ट्रैक्टर गुजरते हैं ग्राम प्रधान इस और ध्यान न देकर लोगों को अंधेरे में रखे हुए हैं शाम होने होते ही चौराहे पर अंधेरा कायम हो जाता है सालों पहले विधायक निधि से लगे स्ट्रीट लाइट मात्र नाम के लिए लाइट जल रही है जिससे चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है लोगों ने ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी लाइट ठीक नहीं कराई गई जो करन चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
