पुलिस ने किया पैदल गश्त, आमजन से की वार्ता, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कड़ाके की ठंड में आमजन की सुरक्षा को लेकर कौशाम्बी पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

कौशाम्बी। मौसम में बढ़ रही लगातार ठंड व कोहरे के चलते आमजन की सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। रात्रि गश्त को मुस्तैद कर दिया गया है। इसी क्रम में बीती रात जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आमजन,व व्यापारियों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओ, व वाहनों की चेकिंग की गई।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें