एएसपी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इसके बाद एएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, एएसपी ने निरीक्षण के उपरान्त परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात एसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। बाद परेड उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित भोजनालय,आवास परिसर, तथा विभिन्न शाखाओं, का निरीक्षण कर संबंधित को समुचित तरीके से रख-रखाव करने व परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें