प्राण प्रतिष्ठा दिवस को बनाएं गौरवमयी

कौशाम्बी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा दिवस को ऐतिहासिक व गौरवमयी बनाने के उद्देश्य से शिक्षक व समाजसेवी अजय साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवेश ने दर्जनों स्वयंसेवकों सहित कड़ाधातला माता मंदिर में अध्यक्ष उदय पंडा के साथ बैठककर कार्ययोजना बनाई। बैठक में विभाग प्रचारक ने सभी से अपील की अपने आसपास के मंदिरों में समूह के साथ मिलकर साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाकर 22 जनवरी को दीपावली सा सुसज्जित कर सुंदरकांड अथवा रामायण का पाठ करें। विभाग प्रचारक ने कहा कि करीब 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भव्य स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूरे अयोध्या को सजाया जा रहा है। देश भर से लोगों को वहां जाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 22 जनवरी को मंदिरों व घरों को सजाकर इसे ऐतिहासिक व गौरवमयी बनाएं। बैठक की समाप्ति पर आयोजक अजय साहू ने संघ के विभाग प्रचारक,जिला प्रचारक व अन्य स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र पहनाकर आभार व्यक्त किया।
बैठक के बाद विभाग प्रचारक ने सेवित बस्ती में जाकर अयोध्या से आए अक्षत व पत्रक का वितरण कर 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों के बारे बताया।
इस दौरान स्वयंसेवक विश्वदीपक,सप्तमीपण्डा,लैला पंडा,संजीत मोदनवाल,रजत पाण्डेय,अवधेश नितिन,राममिलन आदि उपस्थित रहे ||

कौशाम्बी संदेश

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें