पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन ने थाना समाधान दिवस पर थाना संदीपनघाट में की जनसुनवाई

-तत्पश्चात थाने का निरिक्षण कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए

कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस’ पर शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा थाना संदीपनघाट पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को सुना गया, उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों का स्वयं फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अंकित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, नियुक्ति रजिस्टर आदि का अवलोकन व निरीक्षण किया गया साथ ही महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेक्स रजिस्टर व रजिस्टर नंबर 8 का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। थाने की साफ सफाई राम उत्सव यात्रा एवं अपराध नियंत्रण तथा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक एवं प्रभावी निर्देश दिए गए।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें