
प्रयागराज।श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बाइस जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर में विराजमान किए जाएंगे।उसका उल्लास जन-जन में व्याप्त हैं। उक्त पर्वत दिवस पर स्वयंसेवक शिवम पाण्डेय ने कहा कि बाइस जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा होगा।उसे दिन भर घर घर पर दीप जलाए जाएंगे।भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा।और शिवम पाण्डेय ने बताया बाइस जनवरी को उत्साह पूर्वक अपने नजदीकी मंदिरो में यथा सम्भव अखण्ड रामायण पाठ सुन्दर काण्ड पाठ राम नाम कीर्तन यज्ञ पूजन तथा अनुष्ठान करने और संध्या बेला में अपने घरो तथा मंदिरो में दीपोत्सव कर पुनःश्री रामचन्द्र जी भगवान के अयोध्या आगमन पर राम राज्य स्थापित होने पर आनन्द पूर्वक दीपावली मनाने का आग्रह किया गया।यही समर्पण लेने हम आए थे।आमंत्रण देने भी हम आयेगे।हर मंदिर को राम मंदिर और हर मोहल्ले को अयोध्या बनाएंगे।इस कार्यक्रम को लेकर दो दर्जनों से अधिक लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
