अध्यक्ष उमा वर्मा ने छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं

प्रयागराज।विकास खण्ड शंकरगढ़ क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यमुनापार उमा वर्मा बारी ने मंगलवार को मां रामरती पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में खेलकूद एवं क्रीडा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यमुनापार शंकरगढ़ प्रयागराज उमा वर्मा बारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उमा वर्मा बारी ने कहा देश में आज जो लड़कियों को मान सम्मान मिल रहा है उसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं ।लड़कियां आज देश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही है।इस कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों को सम्मानित किया गया।उमा वर्मा बारी ने कहा आज लड़कियां जमीन से लेकर आसमान तक,हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।किचन से लेकर पार्लियामेंट को भी संभाल रही हैं।लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। सम्मान पाने वाली लड़कियों में रंजना त्रिपाठी,रागिनी पटेल,सुधा यादव,पूजा यादव,दीपिका पांडे, पूनम यादव,पूनम त्रिपाठी, अनन्या लूथरा वशु सिंह संध्या वर्मा,अंजली वर्मा ,नेहा सिंह, किंजल सुसरी आदि सम्मनित हुई।

ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें