
केंद्र सरकार द्वारा नए कानून पारित किए जाने पर वाहन चालकों ने देश में हर अस्थान में वाहन चालको द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी प्रकार कौशांबी में भी धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया वाहन चालकों ने सरकार द्वारा पारित नए कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर वापस लेने की मांग की प्रधानमंत्री से सम्बोधित जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ संसद में नया कानून पारित किए जाने पर नए कानून के अंतर्गत वाहन चालक को दुर्घटना के दौरान किसी व्यक्ति की मौत होने पर 10 साल की सजा और 7 लाख के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इससे वाहन चालकों में आक्रोश व्याप्त है। हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के चालक नए कानून को वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ देश और प्रदेश मे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वाहन चालकों के धरना प्रदर्शन से चौथे दिन आवा गमन बाधित हो रहा है और आमजन की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है वहीं पर माल भाड़े में भी किराया का इजाफा हो रहा है। इस मौके पर विक्रम अप्पे यूनियन के जिला अध्यक्ष नसीम मोहम्मद के साथ हजारों वाहन चालकों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया है। इस मौके पर मोहम्मद नसीम ऑटो ई रिक्शा के जिला अध्यक्ष ने वाहन चालकों के साथ जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सरकार से कानून को वापस लिया जाए नहीं तो हमारी हड़ताल जारी रहेगा!
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
