
प्रयागराज।नगर पंचायत कोरांव कार्यालय परिसर में अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी की अगुवाई में विधायक कोरांव राजमणि कोल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगो का सौभाग्य है की इतने सहज सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि हमारे विधायक है। उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए धन्यवाद दिया गया।इस दौरान विधायक राजमणि कोल ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगो का स्नेह और प्रेम है जो आज मैं इस स्थान पर हूं।आपके द्वारा दिए गए सम्मान से मै अभिभूत और कृतज्ञ हूं।इस मौके पर बबुआन द्विवेदी संजय पटेल संतरा देवी राजकुमार केशरी विजय केशरी घनश्याम सोनी मंगला केशरी एवम सभी सभासदगण व नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संवाददाता प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
