वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अमरेश मिश्रा की 11 वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

कौशाम्बी नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र में दारानगर कस्बे में सोमवार को आयोजित स्वर्गीय अमरेश मिश्रा की 11 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से ओत-प्रोत यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आम नागरिक मौजूद रहे। भारत समाचार के एडिटर-इन-चीफ बृजेश मिश्रा एवं मुख्य सलाहकार शैलेश मिश्रा भी पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, व्यवस्था और जनभागीदारी देखते ही बन रही थी।श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय अमरेश मिश्रा के सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। लोगों की आंखों में आंसू और मन में सम्मान साफ झलक रहा था। उपस्थित जनसमूह ने यह साबित कर दिया कि स्वर्गीय अमरेश मिश्रा आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें