मौत को दावत दे रहा इंटरलॉकिंग में खुदा जल निगम का गड्ढा

कौशाम्बी मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के शुक्लन का पूरा गांव को जाने वाली सड़क के किनारे जल निगम द्वारा खुदाई कर छोड़ा गया गड्ढा लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है। सड़क से सटा यह गड्ढा बिना किसी चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग के खुला पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम की टीम ने कुछ दिन पहले पाइपलाइन डालने के लिए इंटरलॉकिंग के पास गड्ढा खोदा था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसे ठीक से भरा नहीं गया। अंधेरे में वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह गड्ढा मौत का जाल बन चुका है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जल निगम अधिकारियों से इस खतरनाक गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
        कौशाम्बी संदेश अंकुर तिवारी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें