गढ़वा गांव में धूमधाम से मेला सम्पन्न, बाहरी पहलवानों ने दिखाई दमखम

फतेहपुर। ब्लॉक धाता के ग्राम गढ़वा (पोस्ट पौली) में पारंपरिक मेले का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। मेले में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए हुए पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ मेले के प्रमुख कार्यकर्ता श्याम यादव, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव, संजय यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस मौके पर अजय यादव (भाजपा जिला महामंत्री) भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही और पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें