महिला ने पुलिस प्रशासन पर लगाया आरोप — कहा, “मेरे बच्चे को गिरा हुआ बताया गया, जबकि सच्चाई कुछ और है”

कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बच्चे की चोट के मामले में सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

महिला का कहना है कि उसके बच्चे को “गिरने” का मामला बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि चोट के निशान स्पष्ट रूप से किसी “हमले” या “हिंसा” के लगते हैं, न कि गिरने से हुए घावों जैसे।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने दूर की महिलाओं को बुलाकर वीडियो बनवाया ताकि यह साबित किया जा सके कि बच्चा गिरा था।

*महिला ने कहा —अगर मैं गलत बोल रही हूं, तो मेरे ऊपर कार्रवाई की जाए। लेकिन जो रिपोर्ट लगाई गई है, वह पूरी तरह गलत है।*
माफियाओं का साथ दिया जा रहा है और मुझे गलत साबित किया जा रहा है।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें