
सराय अकिल, कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र में महिला और बच्चों पर लगातार हमले की घटनाएँ सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामले में आज कुछ बच्चों पर हमला किया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें थाना लेकर पहुंचे, पर आरोप है कि अब तक कोई उपचार या कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि क्षेत्र में गुंडा-तत्व और माफिया खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की ढिलाई के कारण हमलावरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन महिलाएँ और बच्चे निशाना बन रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही थाना सराय अकिल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
