महिला ने दबंगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, पति को झूठे केस में फँसाने की भी बात कही

कौशांबी। जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र में एक महिला ने स्थानीय दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसी स्थानीय माफिया गैंग ने साजिश के तहत उसके पति को बलात्कार के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति के जेल जाने के बाद से ही आरोपी खुलेआम क्षेत्र में घूम रहे हैं और उसे व उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। महिला का आरोप है कि दबंगों का स्थानीय स्तर पर प्रभाव होने के कारण अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा आरोपितों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। महिला ने न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें