डीएम ने की बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रत्येक 15 दिन पर थर्ड पार्टी से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जॉच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, लर्निंग लैब, एकेडमिक ब्लॉक आदि के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में ही निर्माण कार्य पूर्ण कराई जाई। उन्होंने अनुश्रवण कार्य मे लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता यू0पी0सिडको से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालयां में ट्रॉजिट हॉस्टल आदि के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबन्धक, यू0पी0पी.सी.एल. को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें