
कौशांबी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर मनौरी बाजार में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन की अध्यक्षता खंड संघ चालक दौलत राम सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रेम प्रकाश मौजूद रहे।अनुशासन और उत्साह के साथ हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनका लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।विभिन्न स्थानों पर विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयादशमी, 2 अक्टूबर, 2025 को 100वां वर्ष पूरा किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर चायल तहसील के मनौरी बाजार में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने करीब 4 किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े। बाजार में गली किनारे तथा छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरणद्वार व रंगोलियां बनाई गई थी। सड़कों की सफाई के साथ कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर संघ के शताब्दी वर्ष को पेंट से उल्लेखित किया गया था।
पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे। वयोवृद्ध स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। गौरतलब हो कि विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। पथ संचलन के समापन पर जिला सेवा प्रमुख प्रमोद चंद्र केसरवानी ने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक ,हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक,स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं।यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर.एस.एस. के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। बीबीसी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। इस दौरान संघ के जिला सेवा प्रमुख प्रमोद चंद्र केसरवानी, खंड संघ चालक चायल दौलत राम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की विनीता गुप्ता,वक्ता प्रेम प्रकाश शर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, अंकित केसरवानी, जेपी सोनी, काशी प्रसाद, पुष्पराज पटेल, सोम दत्त मिश्रा,अनूप केसरवानी, चन्दन केसरवानी, कुसुमलता,पवन,राम सिंह, शरद केसरवानी, केशव केसरवानी, शेखर पाण्डेय, मधु सूदन गुप्ता, अनिल केसरवानी, पुरूषोतम दास, अनीता शर्मा, घन श्याम, संजीत कुमार, अजय कुमार, राधे कृष्ण, मक्खन लाल, आदि सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहें।
