थाना सराय अकिल से चंद कदमों पर धड़ल्ले से बिक रहा अवैध गांजा, मास्टर माइंड पर सवाल

कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के उष्मापुर और भगौतीगंज (बरगद के पेड़ के पास) इलाकों में अवैध गांजे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। सूत्रों के मुताबिक, थाना सराय अकिल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर यह गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है, लेकिन कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर गांजे का धंधा बेखौफ तरीके से किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर यह कारोबार फल-फूल रहा है। इससे युवाओं को नशे की लत में धकेला जा रहा है और अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस पूरे धंधे का मास्टर माइंड कौन है और किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है? लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध धंधे पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें