
यूपी कौशांबी- मंझनपुर ब्लॉक आगियौना गांव मजरा सराय सय्यद अली में भ्रष्टाचार का अंबार, ग्रामीणों की माने तो कई बार आईजीआरएस के माध्यम से व लिखित तौर पर भी शिकायत की गई अधिकारियों को अवगत भी कराया गया उसके बाद भी जांच अधिकारी ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर फर्जी गवाहों व दस्तावेजों को संलग्न करते हुए आईजीआरएस में जवाब डाल दिया, इस जवाब को ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए वही गवाह बनाए गए फैजान, शिव कुमार, नरेंद्र कुमार ने बताया कि ना ही मेरी साइन है और ना ही मुझसे पूछा गया है गांव में अधिकारियों के घोटाला करने की चर्चा आम हो गई है,वहीं साकिब, मोहम्मद हुसैन, सज्जाद हुसैन व समीर हुसैन समेत दर्जन भर लोगों ने बताया कि कहीं नालियों का पानी घरों में घुस रहा है तो कहीं सड़कों पर बह रहा है स्ट्रीट लाइट के नाम पर मोटी-मोटी रकम निकालने वाले अधिकारियों को आखिर क्यों बचाया जा रहा है, इस पर यदि पूरे मामले को आलाधिकारी ने संज्ञान लिया तो जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
