उपजिलाधिकारी के आदेश के वावजूद नहीं बनी सड़क 
निरंकुश अधिशाषी अधिकारी

बागी बब्बन
कौशाम्बी सन्देश
प्रयागराज कोरांव आदर्श नगर पंचायत कोरांव में अधिशाषी अधिकारी की तानाशाही को इसी से देखा जा सकता है कि खुद तीन तीन नगर पंचायत का चार्ज संभाल कर सिर्फ बंदर बांट करने में जुटे हुए हैं। उन्हें नगर पंचायत की समस्या नहीं दिखाई देती,जिसकी शिकायत रोज उपजिलाधिकारी कोरांव के समक्ष जाती है, आदेश के वावजूद भी अधिशाषी अधिकारी उपजिलाधिकारी के आदेश की अनदेखी करते हुए उपजिलाधिकारी को ठेंगा दिखा रहा है।जिसका ज्वलंत उदाहरण शास्त्री नगर कोरांव में बारिश के पानी से बच्चों को विद्यालय जाना पड़ता है,जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी संदीप कुमार तिवारी से की गई।जिस पर बार बार फोन करने पर तीन टालीं गिट्टी गिराकर आधा काम कर छोड़ दिया गया, जिससे लोगों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी से बात करने पर बताया गया कि रोड़ को सुचारू रूप से बनाने का दिशा निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिया गया था यदि कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तो जल्द ही उच्चाधिकारियों को अधिशाषी अधिकारी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें