थाना कोखराज टेढ़ी मोड़ पुलिस चौकी की सख्ती से घबराए असामाजिक तत्व, बदनाम करने की कर रहे कोशिश

कोखराज (कौशांबी)।
कोखराज थाना क्षेत्र की टेढ़ी मोड़ पुलिस चौकी इन दिनों अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर सुर्खियों में है। चौकी प्रभारी की अगुवाई में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अपराध और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे आम जनता में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

पुलिस की सख्ती से घबराए कुछ असामाजिक तत्व अब चौकी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

चौकी प्रभारी का कहना है कि अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है और किसी भी दबाव या अफवाह से प्रभावित हुए बिना कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने भी चौकी की कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति बनी हुई है। वहीं, प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों से सतर्क रहें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें