
कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज/कोरांव
उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव सहित कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। पूर्व में भी अखबार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद विमार की खबर प्रकाशित हुई थी।आज उपजिलाधिकारी कोरांव सुबह खुद लाइन में खड़े होकर पर्ची कटवाई तथा डाक्टर के सामने खड़े होकर अपनी विमारी बताई,जिस पर कुछ दवाएं सरकारी तथा कुछ प्राइवेट लिखीं गई। इतना ही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य में जब उपजिलाधिकारी गाड़ी बाहर खड़ी कर आम आदमी के रूप में पहुंचे, तो सच सामने आ गया जहां अराजकता का भंडार दिखा। इतना ही नहीं गन्दे शौचालय,टुटी कुर्सियां, औषधि भंडार में लटकता ताला, आवश्यक दवाओं का अभाव तथा डाक्टरो की उपस्थिति ने पूरे के पूरे सच को ही लाकर रख दिया। वहीं सिंचाई विभाग, तथा साधन सहकारी समिति कोरांव जहां खाद का अभाव की समस्यायों को देखकर वापिस लौटे। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी से बात करने पर बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य में क्या सही है कुछ कहने लायक नहीं यहां तो खामियां ही खामियां हैं।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
