मकदुमपुर काजी में चौराहा पर रखा ट्रांसफार्मर दे रहा मौत को दावत, स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर बना खतरा

कौशांबी जनपद के कोखराज क्षेत्र के ग्राम मकदुमपुर काजी चौराहा के पास लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरे की घंटी बना हुआ है। यह ट्रांसफार्मर इतनी नजदीकी पर रखा गया है कि राहगीरों, खासकर छोटे बच्चों के लिए यह किसी हादसे को आमंत्रण देने से कम नहीं।

प्रतिदिन उसी रास्ते से स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर के खुले तार और उसका असुरक्षित ढांचा एक बड़ी दुर्घटना की आशंका को जन्म देता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब पानी के कारण करंट फैलने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों की मांग है कि ट्रांसफार्मर को सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए या इसके चारों ओर सुरक्षा कवच (जाल या दीवार) लगाया जाए, ताकि कोई भी बच्चा या राहगीर इसकी चपेट में न आए।

यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें