बारिश के पानी निकासी की शिकायत पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच कर खुदवाया नाली

कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव
कोरांव तहसील के मिश्रपुर गांव में नाली को किसानों द्वारा अवरूद्ध कर लिए जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा दर्ज करवाया गया था। जिसको लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी ने मौके की नजाकत को समझते हुए तहसीलदार कोरांव व लेखपाल तथा टीम के साथ मौके पर जे सी बी के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने के बाद नाली जों जगह जगह बंधी थी। सहमति बनाकर जे सी बी से नाली की खुदाई कराकर जल निकासी की समस्या का निस्तारण किया। जिस पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। वहीं उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को आदेशित किया कि तत्काल नाली की सफाई के साथ ही साथ नाली का निर्माण करावे।
Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें