जिम्मेदार अधिकारी, जिम्मेदारों की भूमिका चर्चा में है!नए कप्तान साहब और जिला अधिकारी का दहशत रहा शून्य
कोखराज में बालू माफियाओं का आतंक, सर्विस रोड बना अवैध डंपिंग ज़ोन—प्रशासन मौन

कौशांबी | कोखराज
कोखराज थाना क्षेत्र के पंचम ढाबा से लेकर बरीपुर तक एनएच-2 के समानांतर सर्विस रोड बालू माफियाओं का ठिकाना बन गया है। सर्विस रोड पर खुलेआम बालू डंप कर न केवल नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, बल्कि राहगीरों और आम जनता की परेशानी भी लगातार बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात ट्रकों से बालू उतारकर सड़क किनारे बड़े-बड़े ढेर लगाए जा रहे हैं। इस कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और आए दिन जाम व हादसे की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय दफ्तर व स्कूल जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ थाना कोखराज से चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है, लेकिन न तो पुलिस और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बालू माफिया दिन-दहाड़े अवैध कमाई कर रहे हैं और कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है।

लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कौशांबी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लें और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का डर कायम रह सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें