
कौशांबी संदेश अमित कुशवाहा
आर्य पब्लिक स्कूल, मंझनपुर (भडेसर रोड) में दिनांक 28 अप्रैल 2025 को पहलगाम में शहीद हुए 26 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के डायरेक्टर श्री इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य व फाउंडर श्री आशीष कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के मैनेजर श्री ऋषि कुशवाहा और प्रधानाचार्य श्री अभिषेक सिंह यादव ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ मिलकर मोमबत्तियां जलाकर वीर शहीदों को नमन किया। सभा में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे वातावरण में गमगीन, किंतु गर्वपूर्ण शांति छा गई।
प्रधानाचार्य श्री अभिषेक सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि,”यह देश एक बगिया है और हम सभी अलग-अलग धर्मों के फूल इसे महकाते हैं। आतंकवाद इस सौहार्द को तोड़ने का कुत्सित प्रयास है, जिसे हम कभी सफल नहीं होने देंगे।”
सभा के अंत में विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “शहीदों तुम अमर रहो” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
