
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी जिले में एक वृद्ध जिला प्रशासन की मनमानी से परेशान हो गया है। आरोप है कि वृद्ध अपनी निजी भूमि पर निर्माण नही कर पा रहा है। स्थानीय थाना पुलिस व तहसील प्रशासन विपक्षी के दबाव में उनके निर्माण कार्य को रोके हुए हैं। इस मामले में डीएम से कई बार शिकायत कर कर के थक चुके वृद्ध ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय किए जाने की मांग की है। मामला पैंसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक मोगरी कड़ा गांव में जगदीश प्रसाद की पुस्तैनी ज़मीन है जो आराजी संख्या 506 क सरकारी अभिलेखों में उनके व परिजनों के नाम दर्ज है। जिस पर वह निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि उनकी ज़मीन के पीछे रॉयल पब्लिक स्कूल बना हुआ है जिसके मालिक रामयश सिंह उनकी ज़मीन पर कब्जा करना चाहता है। उसके दबाव में थाना पुलिस व तहसील प्रशासन काम कर रहा है और सभी वैध दस्तावेज दिखाने के बाद भी उच्चाधिकारी न्याय नही कर रहे हैं। कई बार शिकायत करके थक चुके पीड़ित वृद्ध ने igrs पोर्टल पर शिकायत कर सीएम योगी से न्याय की मांग की है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
