कौशाम्बी जिले के इकलौते ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार एक्सपोजर विजिट में जाएंगे महाराष्ट्र

कौशांबी संदेश अमित कुशवाहा

कौशाम्बी जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम पंचायत खाचकीमई के ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार सरकारी खर्च पर जायेंगे महाराष्ट्र। खाचकीमई ग्राम पंचायत में अब देश एवं प्रदेश स्तर के होंगे विकाश कार्य ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार कराएंगे दूसरे प्रदेशों के तर्ज पर विकाश कार्य। मुख्यमंत्री पुरुस्कार व 26 जनवरी को दिल्ली के राष्ट्रीय परेड में राष्ट्रीय पंचायत पुरुस्कार से सम्मानित खाचकीमई के ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार अपने ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने एवं ग्राम पंचायत में और बेहतर विकाश कार्य कराने के लिए कौशाम्बी के इकलौते ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करने के लिए जाएंगे 5 दिनों के लिए जाएंगे महाराष्ट्र। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश के 25 सबसे उत्कृट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सरकारी खर्च पर दिल्ली एवं लखनऊ एयरपोर्ट से 13 से 17 अप्रैल 2025 की अवधि में 5 दिनों के लिए सरकारी विजिट पर पुणे महाराष्ट्र भेजा जा रहा हैं। जहां महाराष्ट्र राज्य की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें राज्य स्तर के अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, तथा ग्राम प्रधान सम्मिलित है। भ्रमण दल में सम्मिलित प्रतिभागी भ्रमण से एक दिन पूर्व दिल्ली/लखनऊ एयरपोर्ट से यशदा पुणे महाराष्ट्र हेतु प्रस्थान करेंगे। जहां उनके रहने खाने पीने भ्रमण की सरकार पूरी व्यवस्था की है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें