
कौशाम्बी संदेश
*कौशाम्बी* कड़ा धाम, सैनी कोतवाली, लेदरी मार्ग समेत कई थाना क्षेत्रों में बालू लदी ओवरलोड गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। रात के अंधेरे में पासरों की गाड़ियां इनके आगे-पीछे लगी रहती हैं और लोकेशन मिलते ही ये गाड़ियां बिना किसी रोकटोक के निकल जाती हैं। चारों तरफ तिरपाल से ढंकी इन ओवरलोड गाड़ियों को देखना मुश्किल होता है, लेकिन इनके संचालन में थानों के कारखास अहम भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात 11 बजते ही पासरों को लोकेशन मिल जाता है और फिर गाड़ियों की कतार सड़क पर ही दिखाई पड़ती है सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि परिवहन विभाग के नाक के नीचे से यह ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन विभाग इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासन की मिलीभगत से इस अवैध कारोबार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है, जिससे शासन-प्रशासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लग रही है। यह ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि इससे सरकार को भी भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके, अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। आखिर कब तक यह खेल यूं ही चलता रहेगा? क्या प्रशासन इस पर कोई सख्त कदम उठाएगा या फिर यह काली कमाई का खेल इसी तरह चलता रहेगा?
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
