भरवारी में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज रॉय का बीमारी के चलते इलाज के दौरान हुआ निधन,परिजनों एवं पुलिस विभाग में शोक की लहर,

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

कौशाम्बी के भरवारी पुलिस चौकी में कोरोना के दौरान जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने वाले एवं वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर नोएडा कमिश्नरेट में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज रॉय का बीमारी के चलते इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया,मनोज रॉय पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे,शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।
इंस्पेक्टर मनोज रॉय के निधन से उनके परिजनों,मित्रों एवं पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी,भरवारी कस्बे के कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हांके पैतृक निवास गाजीपुर जनपद में पहुंच रहे है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें