तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त नहीं करा सका कौशांबी जिला प्रशासन, शासन के आदेश की जिले में अनदेखी

कौशांबी संदेश संवाददाता

भू माफिया राजू साहू कर रखा है तालाब  की जमीन पर कब्ज़ा अधिकारियों की मिलीभगत से


*कौशांबी* : थाना कोखराज के मलाक भायल तहसील सिराथू के तालाबों में अवैध कब्जा करके उसमें आटा की चक्की खोल रखा हुआ है।जिसका प्लाट नंबर 235 व खाता नंबर 00278 है पर राजू साहू नाम का भू माफिया तालाब में अवैध रूप से कब्जा करके उसमें आटा चक्की खोल कर रखा हुआ है। तालाब की जमीन को खाली करने का भू माफिया राजू साहू नहीं ले रहा नाम।
जल ही जीवन है। जीवन के लिए पानी की जरूरत है। लगभग चार दशक पहले तक तालाबों व जलाशयों के पानी से खेती की सिंचाई होती थी। घरों तक में तालाबों से पानी जाता था। साथ ही अन्य जरूरतों को भी लोग तालाब के ही पानी से पूरा करते थे, लेकिन देखरेख के अभाव में तालाबों में अतिक्रमण हो गया। तालाबों की खोदाई व सुंदरीकरण के लिए लगभग करोड़ों रुपये खर्च भी हो रहा है। इसके बाद भी सैकड़ों तालाबों पर अवैध कब्जा है। जलशक्ति मंत्रालय की ओर से हाल ही में तालाबों की पांचवी गणना कराई गई है, जिसमें तालाबों व जलाशयों पर भारी पैमाने पर अवैध कब्जा सामने आया है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें