सीओ अभिषेक सिंह ने किया फ्लैग मार्च,सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर दिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद

कौशाम्बी। त्योहार होली व जुमे की नमाज (रमज़ान) के दौरान आपसी सौहार्द्र एवं शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लग चुका है। हर अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी संभाल लिए हैं। जिला की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम नशेबाजी करने/अराजकता फैलाने, शराब पीकर वाहन चलाने व अवैध शराब बनाने/बेचने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा त्रिलोकीनाथ पांडेय, चौकी प्रभारी अषाढ़ा अशोक कुमार व पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से वार्ता कर पर्व को आपस में समन्वय, सौहार्द व शांति के साथ मनाने अपील की। भ्रमण के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया। लोगों से कहा गया कि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही सीओ अभिषेक सिंह ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें