
कौशाम्बी संवादाता*
*लेखपाल की पहले भी हुई थी ईमानदारी की वीडियो वायरल अपने चर्चित मुंसी को बनाया वसूली ऐजेंट क्षेत्र में हैं बड़ी चर्चा*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के कशिया पश्चिम में लेखपाल व लेखपाल का मुंसी इन दिनों धनादोहन पर उतारू हैं कशिया पश्चिम कम्पोजिट स्कूल के बगल में ही स्कूल की जमीन जो लगभग डेढ़ बीघा जमीन खेल का मैदान जो गाटा संख्या 2308 में खेल कूद दर्ज हैं लेकिन लेखपाल व उनका मुंसी ने इसी जमीन पर अपनी ईमानदारी दिखाते हुए अपने रिस्तेदार को कब्ज़ा करवाने का फरमान भी दे दिया क्या ग्राम सभा में अब कोई भी जमीन इनकी ईमानदारी के चलते बच पाएगी या लगातार कब्जा बढ़ता जाएगा सूत्रों की माने तो अभी तक लाखों की वसूली कर चुका हैं अभी कुछ दिन पहले ही लेखपाल का एक चर्चित वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें अपनी ईमादारी को दिखाने के लिए कोखराज थाने में एक गरीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद वाहवाही लूटने में लगा था लेकिन तह तक जाने में पता लगा कि मामला तो कुछ और ही हैं बिना मुंसी के एक भी कदम न चलने वाले लेखपाल इन दिनों सरकारी स्कूलों की भी ज़मीनों को कब्जा करवाने में नही डरते उनका मानना है कि कुछ भी हो वह अपने रिस्तेदार का अहित नही होने देंगे इसके लिए जो करना पड़ेगा व करेंगे क्या योगी सरकार में यह सब चलता रहेगा या फिर कार्यवाही कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा और चर्चित मुंसी व लेखपाल पर कार्यवाही कर निलंबित किया जाना चाहिए और भविष्य में छोटे बच्चों के खेल कूद की जमीन को बचाया जाना चाहिए
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
