जर्जर सड़कों की मरम्मत न हुई तो समर्थ किसान पार्टी करेगी लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव

जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए….. अजय सोनी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय


समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी मंगलावर को सिराथू ब्लॉक के कई गांवो का भ्रमण कर जर्जर सड़कों का स्थलीय जायजा लिया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। इस अवसर पर सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर से उदहिन फत्तेपुर बेला मार्ग, ग्राम अचाकापुर से देवखरपुर ग्राम पतेरिहा होकर निजामपुर नौगीरा, ग्राम बंबूपुर से नहर मार्ग पीतम्बरपुर मजरा मलाक पिजरी, ग्राम नादिन का पुरवा से ग्राम नारा आदि सड़को की मरम्मत कार्य कराए जाने की अजय सोनी ने लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से मांग की।

इस अवसर पर ग्रामीणों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि विभागीय ठेकेदारों की लूट खसोट की नीति के चलते नवनिर्मित सड़के भी जल्द ही जर्जर हो जाती है। साथ ही ठेकेदारों द्वारा नवनिर्मित सड़कों की पटरी समुचित तरीके न बनाए जाने से सड़के जल्द जर्जर हो जाती हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिराथू ब्लॉक की कमासिन माता मंदिर की नवनिर्मित सड़क इसका साक्षात उदाहरण है जहां ठेकेदार द्वारा पटरी का समुचित निर्माण न कराए जाने से सड़क निर्माण होते ही ध्वस्त हो गई और विभाग खामोश है। आगे कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा कई बार लोक निर्माण विभाग में शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे कमासिन माता मंदिर की सड़क समेत अन्य कई सड़के बदहाल स्थिति में है और लोगों का आवागमन दुभर है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का जबरजस्त घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, राजेश यादव, अशोक विश्वकर्मा, छेदी लाल मौर्य, रामसिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें