दिव्य-भव्य महाकुम्भ में सनातन आस्था की डुबकी लगाएंगी देश की प्रथम नागरिक

प्रयागराज/ में सोमवार को आठ घंटे से अधिक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू*

*- त्रिवेणी संगम में राष्ट्रपति करेंगी पावन स्नान*

*- अक्षयवट का दर्शन-पूजन कर सनातन आस्था को देंगी मजबूत आधार*

*- बड़े हनुमान का करेंगी दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की करेंगी कामना*

*- डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अवलोकन

*महाकुम्भ नगर, 9 फरवरी प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदम रखेंगी और इसकी भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनेंगी। वे आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें