तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

करारी थाना क्षेत्र के तियरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना

-बारात में शामिल होकर फूफा के घर जाते वक्त हुआ हादासे का शिकार

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के तियरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बारात में शामिल होकर फूफा के घर जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
       मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी (फैजीपुर) गांव का मनोज लोधी (22) पुत्र फूलचंद्र लोधी किसानी के कामों में परिजनों का हाथ बंटाता था। शुक्रवार को उसके फुफेरे भाई की शादी थी। बारात में शामिल होने वह करारी इलाके के तियरा से जमदुआ गांव गया था। शनिवार की दोपहर वापस फूफा के घर लौट रहा था। तियरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आए तेल के टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान टैंकर उसे कुचलते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही सांसें थम गईं। पुलिस ने टैंकर को चालक समेत पकड़ लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें